बोकारो | समाज कल्याण बोर्ड के सहयोग से चास मंडल कारा में चल रहे परिवार परामर्श केंद्र के क्षेत्रीय पदाधिकारी योगेश विक्रांत ने औचक निरीक्षण किया। परामर्श केंद्र का संचालन महिला शिशु जन कल्याण समिति करती है। इस अवसर पर उन्होंने एफसीसी का जायजा लेने के साथ ही जेल में बंद महिला बंदियों से भी बात की।
उन्होंने महिला बंदियों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वर्तमान में मंडल कारा चास में 10 महिला बंदी हैं। इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रवीण कुमार, जेलर श्रीकांत, संस्था की सचिव आरती जायसवाल, परामर्शी डा. रेणु, प्रमोद कुमार जायसवाल, राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।