पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेन्नई एक्सप्रेस तीसरे चक्र में

चेन्नई एक्सप्रेस तीसरे चक्र में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | दुर्गाके खेल की मदद से चेन्नई एक्सप्रेस फुटबाल क्लब ने बीबी क्लब को तथा पेप्सी क्लब ने लक्ष्मण के शानदार खेल की मदद से एडीएजी क्लब को हराकर काेल्हान फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बना ली। सेक्टर 12 स्थित बिरसा बासा के मैदान में सोमवार को खेले गए मैच में चेन्नई एक्सप्रेस फुटबाल क्लब ने दुर्गा के दो गोलों की मदद से बीबी क्लब को 2-0 से तथा पेप्सी क्लब ने लक्ष्मण के गोल की मदद से एडीएजी क्लब को 1-0 से हराया। अन्य मैचों में एडी क्लब ने एमजीएस बोकारो को टाईब्रेकर में 3-2 से, डुंगी क्लब स्टील टोला ने कोल्हान क्लब को टाईब्रेकर 2-1 से तथा न्यू बिरसा बासा नगर ने आदर्श क्लब को टाईब्रेकर में 2 के मुकाबले 3 गोल से हराकर प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।