- Hindi News
- लव जिहाद को पुलिस ने हल्के में लिया : अमित
लव जिहाद को पुलिस ने हल्के में लिया : अमित
पिछलेदिनों अमलबाद ओपी क्षेत्र में हुई मंजूर सांई और कलावती प्रकरण को पुलिस ने हल्के ढंग से लिया। पुलिस का यह निंदनीय कार्य है। पुलिस इसे प|ी और पति के बीच घरेलू झगड़ा का रूप देना चाह रही है, जबकि यह धोखा देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला है। यह कहना है धर्म जागरण समन्वय समिति के महानगर प्रमुख कुमार अमित का। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेक्टर दो स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस इसे मारपीट और प्रताड़ना का मामला बनाना चाहती है। जबकि शादीशुदा व्यक्ति ने खुद को हिंदू बताकर धोखा देकर हिंदू लड़की से शादी की और उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। इसे संस्था बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस अविलंब मंजूर सांई पर धोखाधड़ी, धर्म परिवर्तन और पैसा ठगने सहित प्रताड़ना का मामला दर्ज करे। वरना आंदोलन किया जाएगा। मौके पर विभाष, सोमनाथ, स्वरूप, अभिषेक, अमर, चंद्रशेखर, सचिन आदि उपस्थित थे।