दिशोम महोत्सव को लेकर बैठक
बोकारो | दिशोमजाहेर गढ़ सेक्टर चार में आदिवासियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता वारिशा मुर्मू और संचालन सुनील कुमार टुडू ने की। बैठक में दिशोम सोहराय महोत्सव 2014 को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। महोत्सव की सफलता के लिए तैयारी समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष सुनील कुमार टुडू, उपाध्यक्ष कृष्ण किशोर, सचिव दिनेश बेसरा, उपसचिव सीताराम सोरेन, कोषाध्यक्ष दिनेश सोरेन, उप कोषाध्यक्ष महावीर सोरेन को चुना गया। बैठक में देवानंद, कल्याण, मोहन, रवींद्र, सोहराय, शंकर, सीताराम, जुगलकिशोर आदि उपस्थित थे।