विकास नगर से एक व्यक्ति लापता
बोकारो | सेक्टरवन सी विकास नगर निवासी 50 वर्षीय राम नारायण राय सोमवार की दोपहर से लापता हैं। राय के पुत्र ओम प्रकाश राय ने इसकी सूचना सिटी थाना में देते हुए कहा है कि उनके पिता के लापता होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। राय ने थाना प्रभारी से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। लापता राय धोती- कुर्ता पहने हुए थे।