पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संयंत्र सीएमओ में बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया

संयंत्र सीएमओ में बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएल,सीएमओ (केन्द्रीय विपणन संगठन) तथा रांची स्थित सेल की इकाई एमटीआई के संयुक्त तत्वावधान में बीएसएल के मानव संसाधन विकास केन्द्र में दो दिवसीय बीएसएल-सीएमओ इंटरफेस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्‌घाटन बीएसएल के सीईओ अनुतोष मैत्रा ने किया। इस मौके पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) बंधोपाध्याय तथा अधिशासी निदेशक (केन्द्रीय विपणन संगठन) पीके मिश्रा भी उपस्थित थे।

ग्राहक संतुष्टि हेतु संयंत्र एवं सीएमओ में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला के उद्‌घाटन सत्र में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मैत्रा ने संगठन के इन दोनों प्रमुख इकाइयों के बीच बेहतर सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने संयंत्र एवं सीएमओ की टीम को साथ मिलकर ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने का आह्वान किया। बंधोपाध्याय ने भी ग्राहकों की अपेक्षाओं की पूर्ति हेतु सभी आवश्यक प्रयास सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। मिश्रा ने प्रतिभागियों को कार्यशाला के दौरान कार्यप्रणाली में बेहतरी हेतु सटीक एवं उपयोगी सुझाव देने का संदेश दिया। कार्यशाला के प्रथम दिन प्रतिभागियों ने सेल-बंसल सर्विस सेन्टर की सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने डिस्पैच प्रक्रिया तथा इससे जुड़ी एजेंसियों से महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की। प्रतिभागियों ने ग्राहक संतुष्टि के अन्य पहलुओं पर भी जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने ग्राहक संतुष्टि में बेहतरी लाने पर एक्शन प्लान बनाए तथा वरीय अधिकारियों के समक्ष इसे प्रस्तुत किया।

कार्यशाला में मौजूद अधिकारी।