- Hindi News
- हिन्दी एक भाषा ही नहीं संस्कृति भी है : सीईओ
हिन्दी एक भाषा ही नहीं संस्कृति भी है : सीईओ
> बोकारो स्टील में हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया
भास्करन्यूज | बोकारो
बीएसएलमें हिन्दी दिवस एवं राजभाषा पखवाड़ा का उद्घाटन समारोह 16 सितंबर को मानव संसाधन विकास केंद्र के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। बीएसएल के सीईओ अनुतोष मैत्रा इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथियों में अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) एस दासगुप्ता, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) शीतांशु प्रसाद, अधिशासी निदेशक (संकार्य) बंधोपाध्याय, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) अजय कुमार, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) रवि वर्मा एम, निदेशक प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डा. एएम केकरे समेत बीएसएल के वरीय अधिकारीगण, नराकास के सदस्य संगठनों के प्रतिनिधि, साहित्यकार, पत्रकार तथा बच्चे उपस्थित थे। समारोह के आरंभ में महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन एवं सीएसआर) तथा बीएसएल में राजभाषा के सर्वकार्य प्रभारी अधिकारी वीके सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संयंत्र में हो रहे हिन्दी के प्रयोग तथा प्रगति की जानकारी दी। इसके पश्चात बोकारो इस्पात विद्यालय-2डी के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इसके उपरांत बीआइवी-3ए के बच्चों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। राजभाषा दिवस पर भारत सरकार के गृह मंत्री एवं इस्पात मंत्री तथा सेल अध्यक्ष का संदेश क्रमशः शांता सिन्हा, शंभू शरण सिंह तथा राखी डे द्वारा पढ़ा गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने राजभाषा विभाग की पत्रिका इस्पात वाणी, नगर प्रशासन विभाग की पत्रिका संकल्पना तथा बोकारो जनरल अस्पताल की पत्रिका संजीवनी का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों ने उपस्थित समूह को सरल हिन्दी का प्रयोग करते हुए कार्यालय में शत प्रतिशत हिन्दी में कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दी एक भाषा ही नहीं, एक संस्कृति भी है। उन्होंने सभी भारतीय भाषाओं की साझा विरासत को समझने और समझाने का मार्ग अपनाते हुए हिन्दी के प्रसार को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कर्मियों को वर्ष 2014-15 के लिए सरकार द्वारा निर्धारित राजभाषा कार्यान्वयन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने हिन्दी के प्