पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट अब पेट्रोल पंप और एनजीओ देंगे

प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट अब पेट्रोल पंप और एनजीओ देंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदूषणनियंत्रण का सर्टिफिकेट अब पेट्रोल पंप गैर सरकारी संस्थाओं से मिलेगा। इसके लिए जिला परिवहन विभाग शीघ्र ही कई पेट्रोल पंप एनजीओ संचालकों को अधिकृत करेगा। यह कहना है जिला परिवहन पदाधिकारी जयदीप तिग्गा का। उन्होंने जिला परिवहन कार्यालय में एनजीओ, पेट्रोल पंप संचालकों और ट्रक मालिकों के साथ बैठक की। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि जो भी संस्थाएं या पेट्रोल पंप संचालक प्रदूषण नियंत्रण के सर्टिफिकेशन का काम लेना चाहते हैं। इसके लिए आवेदन जिला परिवहन कार्यालय से ही प्राप्त करें और फिर उसे भरकर जमा करें। इसके बाद जिला परिवहन कार्यालय इस आवेदन काे शीघ्र ही स्वीकृति दिलाने को क्षेत्रीय कार्यालय भेजेगा।