बोकारो | झारखंड राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ के सदस्य दूसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर काम किया। न्यूनतम मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर संघ के सदस्य चरणबद्ध आंदोलन कर रहें हैं। इसी के तहत काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं। संघ के सचिव रामप्रवेश सिंह के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने महासंघ के जिलामंत्री मनोरंजन कुमार निराला को प्रतिवेदन देकर आंदोलन की जानकारी दी।