पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोकारो में मात्र 127 उद्योग निबंधित

बोकारो में मात्र 127 उद्योग निबंधित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारोऔद्योगिक क्षेत्र बियाडा में कुल 606 कंपनियां स्थापित हैं, लेकिन इनमें आधे से अधिक सिर्फ कागजों पर ही चल रही हैं। इनको धरातल पर आने में मशक्कत करनी पड़ेगी। वहीं बोकारो बियाडा में अभी कार्यरत 182 इकाइयां हैं। इन इकाइयों में से 178 बीएसएल से निबंधन प्राप्त कर लगातार कार्यरत हैं, लेकिन बोकारो औद्योगिक क्षेत्र बियाडा में कुल 127 कारखाने ही निबंधित हैं। यही नहीं, इन कार्यरत कारखानों में मजदूरों का निबंधन 72 इकाइयों में 09, 26 इकाइयों में 20, 14 इकाइयों में 50, 11 इकाइयों में 100, 03 इकाइयों में 250 और मात्र एक इकाई में 1000 मजदूर निबंधित हैं। सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत जन सूचना पदाधिकारी सह कारखाना निरीक्षक ने यह जानकारी दी है। इन इकाइयों में नौ मजदूरों की जगह 50-50 मजदूरों को बिना इएसआई, पीएफ, मेडिकल या अन्य सरकारी लाभ दिये काम कराया जा रहा है।

नियम विरुद्ध चलने वाले उद्योगों पर कार्रवाई होगी : डीसी

बोकारोउपायुक्त सह बियाडा एमडी उमाशंकर सिंह से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बियाडा में चलने वाले उद्योग जिनका निबंधन नहीं है उन उद्योगों के मालिकों पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। वैसे उद्योग जो सरकारी नियम को धत्ता बता कर नौ मजदूरों की जगह उससे अधिक मजदूरों से कार्य करवा रहे हैं और उनको सरकार की ओर दिये जाने वाले लाभों से वंचित कर रहें हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी मजदूर को उसके हक से वंचित करना सरकारी नियमानुसार अपराध है। बियाडा में इन मसलों को ले 20 सितंबर को पीएलसी की मीटिंग होगी।