जिसे टिकट मिलेगा उसे जिताना है : खवास
भाजपाचंद्रपुरा प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन दुगदा स्थित बीएमएस कार्यालय में हुई। अध्यक्षता चंद्रशेखर महथा संचालन रावणेश्वर उपाध्याय ने किया। बतौर मुख्य अतिथि बोकारो जिलाध्यक्ष अंबिका खवास उपस्थित थे। यहां चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार महतो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर लक्खी हेम्ब्रम को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। अंबिका खवास ने कहा कि कार्यकर्ता एक-एक मतदाता के घर पहुंचकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताएं। पार्टी जिसे प्रत्याशी बनाएगी हम सभी उन्हें जिताएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार के एक मंत्री उग्रवादियों के सरगना है। तो कुछ मंत्री रकीबुल के सहयोगी बने हुए हैं। अनिल कुमार महतो ने कहा कि मोदी सरकार ने पूरे देश में राष्ट्रीयता का भाव पैदा किया है। सरकार ने अमरनाथ यात्रियों के साथ ही हज यात्रियों को भी किराए में रियायत दी है। जम्मू कश्मीर में जान-माल की रक्षा करने में आगे है। सभा को जगरनाथ राम, अमिताभ जायसवाल, ओम प्रकाश सिंह, चंद्रपुरा मुखिया अनुग्रह नारायण सिंह, जानकी कोड़ा, धर्मेंद्र शर्मा, काली पांडेय, सुमन सिंह, लखींद्र नाग आदि ने संबोधित किया।
कार्यकर्तासम्मेलन का निर्णय
सुरही।नावाडीह प्रखंड भाजपा की बैठक पंडित दीन दयाल उपाध्याय भवन में हुई। अध्यक्षता प्रखंड भाजपा रणविजय सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से 21 सितंबर को भूषण उवि के सभागार में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। इसमें गिरिडीह के सांसद श्री पांडेय सहित सूबे के पूर्व ऊर्जा मंत्री सह भाजपा नेता लालचंद महतो उपस्थित रहेंगे। बैठक में गोबिंद महतो, सुनील प्रजापति, मोहन महतो, दिनेश कुमार निराला, मीनू रेखा लाल, नीरा देवी, चंपा देवी, निर्मल महतो, प्रदीप वर्मा, साधु महतो, फूलचंद महतो, सुरेश कुमार महतो, सुजीत कुमार महतो, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मेघलाल तुरी आदि लोग उपस्थित थे।