सरल भाषा है हिंदी : प्रमोद कुमार
भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल।
राजभाषाकार्यान्वयन उप समिति के तत्वावधान में आयोजित हिंदी पखवाड़ा के समापन समारोह बोकारो थर्मल स्थित स्टेशन क्लब में हुआ। यहां मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान प्रमोद कुमार एवं मुख्य अभियंता(ओ एवं एम) जनार्दन प्रसाद सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। उप मुख्य अभियंता ब्रह्मदेव साहू ने डीवीसी के चेयरमैन का संदेश सुनाया। मुख्य अतिथि श्री कुमार ने कहा कि हिंदी पखवाड़ा का आयोजन भाषाई सौहार्द के उद्देश्य से ही किया जाता है। उन्होंने कहा कि अपनी बात दूसरे तक प्रभावकारी रूप में पहुंचने में हमारी मातृभाषा हिन्दी एक अत्यंत सरल, लोकप्रिय एवं दिलों को जोड़ने वाली भाषा है। वहीं उप मुख्य अभियंता एसएन झा ने परियोजना गत राजभाषा गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
रंगारंगसांस्कृतिक कार्यक्रम हुए | मौकेपर छात्रा सुश्री रम्या राशि, प्रबंधक एयू इस्लाम, सुरेंद्र ओझा, केपी सिंह, दिवाकर चौधरी ने कविता पाठ किया। समारोह में शास्त्रीय संगीत, नृत्य, देशभक्ति गीत सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम हुए। शिक्षिका एस प्रवीण, एएन प्रवीण, सुनैना कुमारी, सीमा बनर्जी एवं एसके झा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
पुरस्कारवितरण हुआ | यहांआयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में बीडी साहू, बीके मंडल, डाॅ संघमित्रा नंदी, एसके सरकार, टीके भुईंया, दीनानाथ शर्मा, देव नील कर्ण, राजेश कुमार, जोन भुईंया, एमके गुप्ता, मृंमय साहा, बेणुधर बेहेरा, मो शाहिद इकराम एवं मलय मंडल ने पुरस्कार प्राप्त किया। महिलाओं एवं विद्यार्थियों के प्रतियोगिता में चित्रा देवी, सबिता सिंह, सुधा प्रसाद, वीणा चौधरी, ज्योति सक्सेना, मीनू, रीता झा, अंजू मिश्रा, शिखा देवी, नीता भारती विजेता रही।
कईलोग थे उपस्थित | मौकेपर एके दत्त, एके तिवारी, रूद्र सेन, एयू इस्लाम, विनोद कुमार, शशि भूषण, सारिका रानी, विभा रानी श्रीवास्तव, सत्यजीत राय, राजेश कुमार, यूएस ठाकुर सहित टी अकबर, एनडी गोविल, पीपी साह, आरपी साह, नीलेश कुमार, रामजी पांडेय, सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन हिंदी अधिकारी मो इस्माइल मिया धन्यवाद ज्ञापन पीके झा किया।
प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अतिथि।
हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते लोग।