बोकारो | आमआदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर तीन स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता महावीर कुमार एवं संचालन अदीप कुमार ने की। यहां विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही जम्मू-कश्मीर में आई आपदा पर चिंता व्यक्त की गई। यहां पीडितों को सहायता करने का निर्णय लिया गया।