बोकारो. स्व.विनोद बिहारी महतो की जयंती के मौके पर 23 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो आएंगे। यहां वे विनोद बिहारी महतो स्मारक समिति की ओर से चास के विनोद बिहारी महतो विस्थापित स्टेडियम रामडीह मोड़ में जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। 23 सितंबर को मुख्यमंत्री 11 बजे बोकारो पहुंचेंगे और एक बजे तक रहेंगे।
इसी कड़ी में प्रशासन की एक टीम बोकारो के सेक्टर पांच स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर गई। इस संदर्भ में उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की।