भाजपा का विस स्तरीय सम्मेलन 25 को
बोकारो | भाजपाका चंदनकियारी विधानसभा स्तरीय सम्मेलन 25 सितंबर को मामरकुदर में होगा। इसमें चास और चंदनकियारी प्रखंड के प्रमुख कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की बारीकियों की जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए चास प्रखंड अध्यक्ष खगेंद्र नाथ महथा ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद पीएन सिंह होंगे।