- Hindi News
- संघ का चुनाव, अभ्यर्थियों ने खरीदा नामांकन पर्चा
संघ का चुनाव, अभ्यर्थियों ने खरीदा नामांकन पर्चा
पटेलसेवा संघ पटना (बिहार) के निर्णय के आलोक में पटेल सेवा संघ बोकारो के तीन वर्षीय कार्यकाल हेतु 12 अक्टूबर को चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए सोमवार को अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। नामांकन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर थी। पटेल सेवा संघ के चुनाव प्रभारी राम जन्म सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए ब्रजेश कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार और द्वारिका सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए एस पी सिंह, महेश प्रसाद सिंह, डा.प्रभात कुमार, रामसूरत सिंह, नवल किशोर प्रसाद, महासचिव के लिए सत्येन्द्र कुमार, ध्रुवपाली सिंह, शशिकांत कुमार सिन्हा, सुरेश कुमार, सचिव के लिए कुमार सुबोध सिन्हा, विनय कुमार सिंह, मुरली मनोहर, बी के सिंह, वाल्मीकि सिंह, संयुक्त सचिव के लिए डॉ. के के सिंह, अशोक कुमार चौधरी, देवलाल सिंह, बच्ची देवी, लोबिन चंद्र महतो, कोषाध्यक्ष पद के लिए नवल किशोर प्रसाद, शिव कुमार सिंह ने नामांकन पत्र प्राप्त किया।