पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमपीडब्ल्यू ने सीएस के समक्ष दिया धरना

एमपीडब्ल्यू ने सीएस के समक्ष दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारकी ओर से एमपीडब्ल्यू के अनुबंध समाप्ति का पत्र भेजे जाने के विरोध में एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ ने सीएस कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जेपी नायक ने कहा कि 7 साल तक एमपीडब्ल्यू से लगातार सेवा लेने के बाद अचानक सेवा समाप्ति का पत्र भेजने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर मंगलवार को रांची में होने वाली वार्ता में इस पत्र काे वापस लेते हुए एमपीडब्ल्यू की सेवा विस्तार या अनुबंध नियमित करने का निर्णय नहीं लिया गया तो तीव्र आंदोलन करेंगे। सचिव शैलेश कुमार ने कहा कि इन कर्मचारियों से इतने दिनों तक काम लेने के बाद अब कहीं भी काम करने के लिए उम्र सीमा भी समाप्त हो गई है। अब ऐसे में सरकार द्वारा 30 सितंबर तक सेवा वापस लेने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सचिव पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वार्ता में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो बुधवार से तीव्र आंदोलन किया जाएगा। इस धरना में अनिल गोराई, दीपक उरांव, अभय कुमार बंटी,प्रभाष चंद्र डे, अविनाश रंजन, गोपाल, कृष्णा कुमार सहित लगभग 50 कर्मी उपस्थित थे।