पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मृत कर्मी के आश्रित को मिला नियुक्ति पत्र

मृत कर्मी के आश्रित को मिला नियुक्ति पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विगत19 सितंबर को बीएसएल कर्मी सुकरा मुंडा की हुई मौत के बाद 22 सितंबर को नगर सेवा विभाग के उपमहाप्रबंधक कार्मिक प्रशासन एसके सिंह ने स्व. मुंडा के परिजन को नियुक्ति पत्र सौंपा।

विगत 18 सितंबर को ड्यूटी से घर जाने के क्रम में विश्वकर्मा मंदिर के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सेक्टर छह सिविल विभाग में कार्यरत सुकरा मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें पुलिस द्वारा इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से मृतक के परिजन को नियोजन की मांग को लेकर आंदोलन किया गया था। यूनियन के महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि मजदूरों के प्रति इसी तरह की सहानुभूति बराबर बना रहा तो उत्पादन के प्रति मजदूरों का काम और भी अच्छा होगा। साथ ही मजदूरों में कार्य करने में समर्पण की भावना जागृत होगी। इस मौके पर आरएन राकेश, महावीर मांझी, निरंजन कुमार, सुनील कुमार, आरबी चौधरी, अभिमन्यु मांझी, अनूप तिवारी, राम कुमार ओझा, कुमार संजय गोस्वामी, एसपी सिंह, एमके महतो, एस अंसारी, धनंजय कुमार, सत्यवान ओझा, सुचांद प्रजापति आदि मौजूद थे।