- Hindi News
- सीआईआई एक्जिम बैंक बिजनेस एक्सीलेंस िनर्धारक दल बोकारो में
सीआईआई-एक्जिम बैंक बिजनेस एक्सीलेंस िनर्धारक दल बोकारो में
सीआईआई-एक्जिमबैंक बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड के लिए बोकारो स्टील प्लांट की प्रविष्टि का मूल्यांकन करने के लिए कनफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) की ओर से गठित एक दल बोकारो पहुंचा।
मूल्यांकन प्रक्रिया की शुरुआत 22 सितम्बर को बोकारो निवास में आयोजित दो अलग-अलग प्रस्तुतीकरण के साथ हुई। प्रस्तुतीकरण में बीएसएल के महाप्रबंधकगण, विभागीय प्रधान एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। मूल्यांकन दल में एमएफएक्स कंसल्टिंग के बीएनएन प्रसाद, मैसूर से डा. श्रीपथी कुमार, एनटीपीसी नई दिल्ली से औसफ अहमद उस्मानी, टाटा पावर नई दिल्ली से विकास अरोड़ा, एक्जिम बैंक मुम्बई से सरोज खुंटिया, कोलकाता से अमरेन्द्र चक्रवर्ती तथा किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड से केएन बाबू शामिल हैं। प्रस्तुतीकरण द्वारा मूल्यांकन दल के सदस्यों को संयंत्र के उत्पादन सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गयी। इसके पश्चात मूल्यांकन दल के सदस्यों ने बीएसएल के सीईओ अनुतोष मैत्रा, अधिशासी निदेशक गण एवं वरिष्ठ अधिकारियों से सीईओ सम्मेलन कक्ष में मुलाकात की और बीएसएल के उत्पादन तथा भावी योजनाओं से अवगत हुए।
यह दल अगले छः दिनों तक बीएसएल के विभिन्न विभागों की समीक्षा करने और वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों, ठेका श्रमिकों तथा महिला समिति के सदस्यों से अंतःक्रिया के पश्चात 28 सितम्बर को बोकारो से विदा होगा। सीआईआई द्वारा एक्जिम बैंक के सहयोग से स्थापित यह पुरस्कार एक अत्यन्त प्रतिष्ठित सम्मान है, जिसके लिए बड़ी संख्या में उद्योगों और व्यवसायों की ओर से प्रविष्टि दी जाती है। उच्चस्तरीय मानकों के संदर्भ में दी गई इन प्रविष्टियों के मूल्यांकन के आधार पर जो आवेदक एक निर्धारित स्तर से बेहतर साबित होते हैं, उनके कार्यस्थल के मूल्यांकन के लिए सीआईआई की ओर से मूल्यांकन दल आता है।
सीईओ से वार्ता करते दल के सदस्य।