पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव को ले तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

चुनाव को ले तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारोजिला प्रशासन विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए जिला प्रशासन की निर्वाचन शाखा ने सारे जरूरी कार्य निपटाना प्रारंभ कर दिया है। जिला प्रशासन निर्वाचन में लगने वाले सारे सामानों को एकत्रित कर रहा है। प्रशासन यहां ओडिशा के विभिन्न जिलों से ईवीएम मंगा रहा है। इसके लिए एक टीम ओडिशा के लिए रवाना हो चुकी है। टीम ओडिशा के गंजाम, कंदमाल, कटक, केन्द्रपदा, भुवनेश्वर, भद्रा आदि जिलों से करीब 4200 ईवीएम एकत्रित कर लाएगी।

तैयारी के साथ सतर्कता भी

राजनीतिक दल के सदस्यों को मिलेगा प्रशिक्षण

चुनावके पहले विभिन्न दल के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि राजनीतिक दल के सदस्य वोटरों को इसकी जानकारी आसानी से दे सकें। इसके लिए प्रशिक्षण की टीम बनेगी। वहीं प्रतिनिधियों के सामने ईवीएम की जांच भी होगी। ताकि प्रत्याशी के समक्ष शक की गुंजाइश रहे। इतना ही नहीं जिला प्रशासन इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगा।

मंगाया जा रहा है 1000 वीवी पैड

विधानसभाचुनाव में जिले के बोकारो विधानसभा के 575 बूथों में वीवी पैड का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे ईवीएम के साथ जोड़ा जाएगा। यह सुविधा जिले के सिर्फ बोकारो विधानसभा में दी जाएगी। इसमें वोटर किसे वोट दे रहें हैं वह देख पाएंगे। इसे बाद में कभी भी देखा जा सकता है। इसके लिए जिले में 1000 वीवी पैड(वोटर वेरीफाइड पेपर आडिट ट्राय) मंगाया जा रहा है। जिले में ऐसी वोटिंग पहली बार होगी। जो वोटरों का उत्साह बढ़ाएगी।

किस विधानसभा में कितने वोटर

विधानसभापुरुष महिला

बोकारो 267900 223732

चंदनकियारी 115020 101782

बेरमो 152891 132830

गोमिया 119391 134271

^आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी की जा रही है। मतदाता सूची बनकर तैयार है। वहीं जिला प्रशासन किसी तरह की चूक से बचने के लिए पहले से ही सतर्कता बरत रहा है। बोकारो के लिए 4200 ईवीएम उड़ीसा से मंगाया जा रहा है।\\\'\\\' अलबर्टबिलुंग, उपनिर्वाचन पदाधिकारी, बोकारो