पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम आज 23 लोगों को देंगे नियुक्ति पत्र

सीएम आज 23 लोगों को देंगे नियुक्ति पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूबेके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने बोकारो आगमन के दौरान जिले के 23 लोगों को विभिन्न विभागों के तहत नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री 23 सितंबर को बोकारो क्लब में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं यहां करीब 100 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्‌घाटन करेंगे। वहीं सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना की शुरुआत भी करेंगे। इस मौके पर करीब 300 गरीबों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया जाएगा। विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों के नर्सरी क्लास के 1000 से अधिक बच्चों के बीच सीएसआर के तहत पोषाक का वितरण करेंगे। फिर 123 लोगाेें के बीच बंदोबस्ती और गृह स्थल पर्चा का वितरण करेंगे।

किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्रीके आगमन के पहले उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने विनोद बिहारी महतो विस्थापित स्टेडियम रामडीह मोड़ चास का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने इसके आयोजकों को निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने बोकारो क्लब में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित विकास मेले की तैयारी का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कार्यक्रम को बेहतर करने का निर्देश दिया।

करेंगे नए विकास भवन उद्‌घाटन

मुख्यमंत्रीजिला समाहरणालय के पास स्थित नव निर्मित विकास भवन का ऑन लाइन उदघाटन करेंगे। इसके बाद कार्य पूर्णता के उपरांत पूरा समाहरणालय नव निर्मित विकास भवन में ही शिफ्ट किया जाएगा। उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने बताया कि सभी विभाग को 25 सितंबर से अगले एक सप्ताह तक निश्चित रूप से शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। नव निर्मित सभी 34 कमरों में सभी विभाग को कार्यालय आवंटित कर दिया गया है।

इन्हें मिलेगा नियुक्ति

जिलासमाहरणालय में निम्न वर्गीय लिपिक के लिए प्रेमचंद खेस, संजय कुमार गोरांई, संजय कुमार महतो, रूपलाल दास, कनीय लेखा लिपिक के लिए श्रीकांत सोरेन, कीर्तिकांत, रविरंजन तिवारी, हिमांशु कुमार मांझी, उमेश कुमार मांझी, अमलेश कुमार, कुमारी सरिता को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। ये शिक्षा विभाग के ऐसे अभ्यर्थी थे जिन्हें अनुकंपा पर नियोजन मिलना था। परन्तु शिक्षा विभाग में पद खाली नहीं रहने के कारण इन्हें जिला समाहरणालय के लिए नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति बोकारो अंतर्गत अनु