पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया

स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। सिविल सर्जन को हटाए जाने की मांग को ले आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष साधुशरण गोप के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह का पुतला दहन किया गया। यह पुतला दहन कार्यक्रम नया मोड़ स्थित बिरसा चौक में हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोप ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बोकारो विधान सभा में अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि तैयार करने के चक्कर में यह भी भूल गए हैं, कि वह वित्तीय अनियमितता में आरोपित चिकित्सक को ही सीएस बना दिए हैं।
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन करते हुए राज्य सरकार से ऐसे आरोपित सिविल सर्जन को तुरंत हटाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डा सिंह पर धनबाद में कार्य के दौरान प्रशासनिक और वित्तीय शक्ति का दुरुपयोग कर अनियमितता का आरोप लगा है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधिसूचना 18/आरोप-01-125/2012(18)रांची दिनांक 02-03-2013 के आदेश से धनबाद से स्थानांतरण कर मुख्यालय में योगदान का आदेश दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन करते आजसू कार्यकर्ता।