पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सकों को 10 माह से वेतन नहीं

चिकित्सकों को 10 माह से वेतन नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | सदरअस्पताल बोकारो के साथ कई सीएचसी में पदस्थापित चिकित्सकों को 10 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके बीच क्षोभ है। इन चिकित्सकों का नवंबर 2013 में ही सदर अस्पताल सहित जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों अौर अस्पतालों में पदस्थापन हुआ। पर इन चिकित्सकों का पदस्थापन के बाद से ही सरकार उनको वेतन देना ही भूल गई है। जिसकी वजह से इन चिकित्सकों को अब आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इन चिकित्सकों को वेतन नहीं मिलने के कारण पूजा में भी उन पर मायूसी छायी है। सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डा विभा, डा मीनू, डा संजय, डा ज्योति, डा अरुण प्रसाद, डा शिखा सहित कई अन्य चिकित्सक हैं जिनका वेतन 10 महीने से मिला नहीं है।