नए कदम उठाने का निर्णय लिया
बोकारो | झारखंडप्रजापति कुम्हार महासंघ की बैठक सेक्टर स्थित मनोहर महतो के आवास पर हुई। इसकी अध्यक्षता आनंद कुमार ने की। इस अवसर पर सामाजिक कला संस्कृति को बचाने के लिए नए कदम उठाने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज के विकास के लिए शिक्षा और आर्थिक उपार्जन पर भी चर्चा की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए ब्रांच कमेटियों का गठन करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर विशेश्वर महतो, यूसी कुंभकार, सदानंद महतो, संजय महतो, परितोष प्रजापति, सचिन महतो, कमलेश कुमार, देवदत्त कुमार, सरोज कुमार, अमूल्य रतन महतो आदि उपस्थित थे।