खिलाड़ियों का चयन किया गया
बोकारो | एसजीएफआईखेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जरीडीह प्रखंड में खिलाड़ियों के चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में जरीडीह के पाइका मास्टर क्रीड़ाश्री चौहान महतो के निर्देशन मंच वालीबाल, कबड्डी एवं खो-खो टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। जरीडीह स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में अंडर 17 बालिका वर्ग में कबड्डी एवं खो-खो चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। कला मंच जैनामोड़ के मैदान में वालीबाल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नौ सदस्यीय अंडर 17 कबड्डी टीम में सोमती कुमारी, मनोमनी, कपूरी कुमारी, सीता, उषा, मंजू, कविता, संजू गीता कुमारी का चयन किया गया।