बोकारो |माता कादरबार सजने लगा है। महासप्तमी को सभी पंडालों के पट खुल जाएंगे। इसलिए पुलिस ने भी कमर कस ली है कि मेला घूमने आने वाले लोगों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करें। इसके लिए पुलिस ने अपनी रणनीति बना ली है। हर चौक-चौराहों के अलावे पूजा पंडालों में पुलिस की खास नजर रहेगी। सादे लिबास में भी पुलिस के जवान महिला पुलिस तैनात रहेंगे। चेन छिनतई करनेवाले, छेड़छाड़ करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतलब पूजा में बेधड़क लोग मेला का आनंद उठा सकते हैं।
कहीं सीसीटीवी कैमरे तो कहीं सादी वर्दी में पुलिस
यातायात और सुरक्षा की विशेष होगी व्यवस्था
सादे लिबास में पुलिस रहेगी तैनात : राजीव रंजनहरलाथाना प्रभारी राजीव रंजन ने कहा कि हरला थाना क्षेत्र में जितने भी पंडाल हैं, वहां पुलिस विशेष रूप से चौकस रहेगी। प्रत्येक चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पंडालों में पुलिस सहायता केंद्र रहेंगे। जहां पर सभी पुलिस पदाधिकारियों के
मोबाइल नंबर उपलब्ध रहेंगे।
सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे : विश्वनाथ उरांव
सेक्टरचार थाना प्रभारी विश्वनाथ उरांव ने कहा कि सेक्टर चार थाना क्षेत्र में जितने भी पंडाल बनाए गए हैं, उन सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। जिसके द्वारा पुलिस की ओर से लगातार मानिटरिंग की जाएगी। पंडाल में किस तरह के लोग रहे हैं और जा रहे हैं। इस पर भी विशेष नजर रहेगी।
पूजा पर पुलिस रहेगी चौकस : आरके यादव
माराफारीथाना प्रभारी आरके यादव ने कहा कि पूजा में किसी को भी कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए पुलिस की ओर से लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगी। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। किसी भी हाल में पूजा के दौरान छेड़खानी छिनतई नहीं होने दी जाएगी।
पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है : अनिल सिंह
बीएससिटी थाना प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि पूजा के दौरान सभी लोग आराम से आनंद उठा सकें। इसकी पूरी व्यवस्था की गयी है। सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने पंडाल में फायर फाइटर लगाए जाएं। पुलिस हेल्प डेस्क में सभी पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर अंकित रहेंगे।
सुरक्षा की विशेष व्यवस्था : सिटी डीएसपी
सिटीडीएसपी सहदेव साव ने कहा कि शहर के सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है। सभी पूजा पंडालों को निर्देश दिए गए हैं कि सीसीटीवी कैमरे वह अवश्य लगाएं। ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना करना नहीं पड़े। अराजक तत्वों पर विशेष नजर रहेगी।
शांतिपूर्ण पूजा के लिए दंडाधिकारी नियुक्त : एसडीओ
एसडीओश्यामनारायण राम ने कहा कि पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए जगह-जगह पर दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। पुलिस का फ्लैग मार्च जारी है। लगातार पुलिस का पेट्रोलिंग की जा रही है। वहीं सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया जा रहा है।
पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग : विनय कुमार सिंह
सेक्टर12 ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगी। आपराधिक तत्वों को विशेष नजर रखी जाएगी। मेला घूमने के दौरान किसी को भी किसी तरह की असुविधा नहीं हो। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
कैमरे की नजर पर रहेगी व्यवस्था : प्रेम मोहन मेहता
चासथाना प्रभारी प्रेम मोहन मेहता ने कहा कि पूजा के दौरान पूरे चास में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से विशेष नजर रखी जाएगी। विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए महिला पुलिस की भी तैनाती की जा रही है। पुलिस की ओर से खुफिया तंत्र को अलर्ट रखा जाएगा।
यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी : यातायात डीएसपी
यातायातडीएसपी रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि पूजा में लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके लिए पुलिस की ओर से व्यापक व्यवस्था की गयी है। महासप्तमी के दिन से नए रूट पर गाड़ियां चलेगी ताकि कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी।
सभी पंडालों में हेल्प डेस्क होगी : मुख्यालय डीएसपी
मुख्यालयडीएसपी विनोद सिन्हा ने कहा कि पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी है। सभी चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। सभी पूजा पंडालों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था रहेगी। सभी पंडालों में सभी पुलिस पदाधिकारियों का नंबर रहेगा। जिस पर आपात स्थिति में संपर्क किया जा सकता है।
सभी पूजा-पंडालों में होगी पुलिस हेल्प डेस्क की व्यवस्था, बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस-प्शासन की रहेगी तिरछी नजर।