पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 229 स्थानों पर किए 52 दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

229 स्थानों पर किए 52 दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> 26 थाना क्षेत्रों के 200 संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता का निर्देश

> विजयादशमी को शराब दुकानें बंद करने का आदेश

भास्करन्यूज| बोकारो

दुर्गापूजा में विधि व्यवस्था को लेकर उपायुक्त उमाशंकर सिंह और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा निकाले गए संयुक्त आदेश में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के 32 थाना क्षेत्रों के 229 स्थानों पर पुलिस बल के साथ 52 दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा चास और बेरमो अनुमंडल के दोनों कंट्रोल रूम में 30 दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। संयुक्त आदेश में 26 थाना क्षेत्र के लगभग 200 स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। संयुक्त आदेश में विजयादशमी के दिन जिले की सभी शराब दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

सादे लिबास में रहेंगे पुलिस कर्मी

आदेशमें कहा गया है कि श्रद्धालुओं की भीड़ में असामाजिक तत्व शामिल होकर छेड़खानी या छीनाझपटी कर सकते हैं। इससे निपटने के लिए प्रतिनियुक्त बलों के अलावा सादे वस्त्र में भी पुलिस कर्मी और अधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे।

जाला घटियाली में विशेष निगरानी का निर्देश

संयुक्तआदेश में कहा गया है कि पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के जाला घटियाली गांव में पूर्व में विवाद हो चुका है। इसके कारण विधि व्यवस्था की स्थिति अत्यंत गंभीर है। इन स्थानों पर विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि लाउडस्पीकर पर संगीत कार्यक्रम या उत्तेजक नारे नहीं लगाए जाएं।

लगभग 200 जगह संवेदनशील घोषित किए

आदेशमें 26 थाना क्षेत्रों के लगभग दो सौ जगहों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन जगहों पर विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। इनमें चास अनुमंडल के चास थाना, पिंड्राजोरा थाना, चास मुफस्सिल थाना, बीएस सिटी थाना, सेक्टर नौ हरला थाना, माराफारी थाना, बालीडीह थाना, चंदनकियारी थाना, बनगड़िया ओपी, भोजूडीह ओपी, बरमसिया ओपी और अमलाबाद ओपी क्षेत्र के लगभग 100 स्थान शामिल हैं। जबकि बेरमो अनुमंडल के बेरमो थाना, गांधीनगर थाना, बोकारो थर्मल थाना, जरीडीह थाना, कसमार थाना, पेटरवार थाना, तेनुघाट ओपी, नावाडीह थाना, चंद्रपुरा थाना, दुग्दा थाना, आईईएल थ