पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रमाण पत्र को नहीं मान रहे प्राचार्य

प्रमाण पत्र को नहीं मान रहे प्राचार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | संतजेवियर्स स्कूल सेक्टर वन के प्राचार्य सरकार द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र को नहीं मान रहे हैं। इस कारण कई बच्चों के नामांकन में बाधा उत्पन्न हो गई है। यह शिकायत सांसद प्रतिनिधि ललन कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखे पत्र में की है। कुमार ने कहा है कि संत जेवियर्स के प्राचार्य ने अपने विद्यालय में प्रेप में नामांकन लेने वाले बच्चों के लिए जन्म के एक साल के अंदर बने आयु प्रमाण पत्र को ही स्वीकार करने की नोटिस जारी कर दी है जो गलत है। कुमार ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य ने सरकार द्वारा एक साल के बाद बनाए गए आयु प्रमाण पत्र को गलत साबित करते हुए सरकारी नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार के नियमों को नहीं मानने के लिए तथा बच्चों के साथ अभिभावकों को हो रही परेशानी के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।