पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज के विकास का संकल्प लिया

समाज के विकास का संकल्प लिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | सेक्टरआठ स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती शिक्षण संस्थान में स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा समाज के वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एकजुट होकर समाज के विकास में गति प्रदान की जा सकती है। समाज के विकास के लिए सभी को मिल-जुलकर कार्य करना होगा। वहीं समाज के शिक्षण संस्थानों को आगे बढ़ाना होगा। शिक्षा से ही समाज का विकास तीव्र गति से हो सकता है। इसलिए शिक्षा पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बोकारो, चास, चंदनकियारी, बेरमो, फुसरो, चंद्रपुरा, दुग्दा, बालीडीह, जैनामोड़, बहादुरपुर के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा देवी, चास नगर निगम के उप महापौर अविनाश कुमार, पीएन राय, डा. टीपी सिंह, डीएस राय, केडी शर्मा, सुधीर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...