पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजदूरों को एक होना होगा: मोर्चा

मजदूरों को एक होना होगा: मोर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्पातमजदूर मोर्चा का सेमिनार मजदूर मैदान में हुआ। सेमिनार में कामरेड यादव प्रसाद के हत्यारों को फांसी की सजा दिलवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान यूनियन के संयुक्त महासचिव बीएन मिश्रा ने कहा कि संगठित और असंगठित मजदूरों को अब एकजुट होना होगा। केंद्र सरकार श्रम कानूनों में संशोधन करने की जो बातें कह रही है, वह पूरी तरह से मजदूर विरोधी है। संशोधन से मजदूरों को श्रम कानूनों का लाभ नहीं मिलेगा। कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में मजदूरों की बहाली पर रोक लगा दी गई है।

इस्पात मजदूर मोर्चा का सेमिनार आयोजित

सेमिनारमें पारित प्रस्तावों में श्रम विभाग का कार्यालय बोकारो में खोलने, सार्वजनिक क्षेत्र के मजदूरों को केंद्र सरकार के न्यूनतम मजदूरी लागू कराने, ईएसआईसी का एक अस्पताल बोकारो में खोलने, बीजीएच में तत्काल इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने, स्थाई प्रकृति के कामों में लगे अस्थाई मजदूरों को स्थाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर रामनाथ प्रसाद आदि थे।

खबरें और भी हैं...