वेलेंटाइन डे पर खूब बिके गुलाब, पार्कों में रही भीड़
वेलेंटाइनडे पर गुलाब के फूलों की बिक्री खूब हुई। सिटी पार्क, नेहरू जैविक उद्यान आदि जगहों पर प्रेमी जोड़ों को घूमते देखा गया। पार्कों में प्रेमी जोड़ों को जगह-जगह पर बैठे हुए थे। रेस्टोरेंटों में भी भीड़ भाड़ थी। वहीं नयामोड़ स्थित फूल-मालाओं की दुकानों में गुलाबों की बिक्री जमकर हुई। पांच रुपए से लेकर 50 रुपए तक के गुलाबों की बिक्री हुई। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण प्रेमी जोड़ों की फजीहत हुई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घूम-घूमकर पार्कों में बैठे प्रेमी जोड़ों को पकड़कर युवकों से उठक-बैठक करवाया।
सिटीपार्क और नेहरू जैविक उद्यान में दिखे प्रेमी जोड़े
सिटीपार्क और नेहरू जैविक उद्यान में कई प्रेमी जोड़ों को बैठा हुआ देखा गया। वहीं कई रेस्टोरेंटों में प्रेमी जोड़ों की भीड़ देखने को मिली। कई युवक-युवतियों को घूमते हुए देखा गया। युवक-युवतियों ने एक-दूसरे को गिफ्ट भी दिया। कार्ड भी देकर युवक-युवतियों ने मित्रता का संदेश दिया।
बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन डे का जमकर विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने पार्कों में घूम-घूमकर प्रेमी जोड़ों में युवकों को उठक-बैठक करवाते हुए कहा कि वेलेंटाइन डे समाज की कुरीतियां हैं। यह पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। इससे हमारे देश की संस्कृति विलुप्त होगी। इसलिए इस वेलेंटाइन डे को वे नहीं मनाएं। बजरंग दल के जिला संयोजक अशोक कुमार ने कहा कि जिन जोड़ों को पकड़ा गया उसमें से 75 प्रतिशत लव जिहाद के पाए गए। विहिप के उपाध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि कुछ हिंदुओं की वजह से लव जिहाद को बढ़ावा मिल रहा है। मौके पर श्रवण कुमार, प्रणय, उत्सव कुमार, राहुल, रवि, प्रमोद, विनोद, विकास, विवेक, मिथिलेश, अविनाश सिंह आदि मौजूद थे।
एक युवक को उठक-बैठक कराते दल के कार्यकर्ता।