पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सियाचिन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सियाचिन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूतपूर्वसैनिक संगठन की ओर से सिटी पार्क स्थित शहीद स्थल में वीर शहीद सैनिकों को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सियाचिन के कठिन, दुर्गम और विश्व की सबसे ऊंची बर्फीली चोटियों पर अपनी सच्ची कर्तव्य निष्ठा से अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों का नाम इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। वीर शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और कहा गया कि इस उच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को भूतपूर्व सैनिक संगठन की ओर से उनको शत-शत नमन किया जाता है। वहीं सरदार भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। माैके पर संगठन के अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा, सचिव प्रणव कुमार डे, उपाध्यक्ष अहमद, तरूण कुमार, पदमनाभन, जितेंद्र प्रसाद, अमन बेसरा, नागेंद्र सिंह, संजय कुमार, सुजीत झा, अजीत कुमार, विजय कुमार, पुष्कर आदि मौजूद थे।

शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग।

खबरें और भी हैं...