पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उद्योगपतियों को धमका रहें हैं विधायक : ठाकुर

उद्योगपतियों को धमका रहें हैं विधायक : ठाकुर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने कहा है कि एक तरफ मुख्यमंत्री इन जुमलों के सहारे अंबानी, अडाणी सहित दूसरे कई औद्योगिक घरानों को लुभाने मुंबई आ-जा रहे हैं। जबकि पहले से झारखंड मे काम कर रहे हैं उन्हें भाजपा विधायक धमका रहें हैं। ठाकुर ने कहा कि रूसी कंपनी द्वारा 15 दिन पहले शिकायत किए जाने के बावजूद सरकार इस मामले में अनभिज्ञता जता रही है। इससे विधायक का मनोबल को बढ़ा है। विधायक ढुल्लू महतो प्रकरण में सरकार का केस वापस लेने का प्रयास जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का परिचय भारत के अमीर राज्य के मुखिया के रूप में उद्योगपतियों से करवा रहें हैं और उसी मुख्यमंत्री के करीबी विधायक बाहर से आई हुई कंपनियों का भयादोहन कर रहें हैं। विधायक के ऊपर दर्जनों मुकदमे हैं। बावजूद खुलेआम धमकी देते फिर रहें हैं।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि ऐसे ही लोगों को मदद पहुंचाने के लिए पुलिस व्यवस्था मे फेर बदल कर क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक का पद खत्म करने की साजिश की गई। अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। सदन मे इस मसले को गंभीरता से उठाएगी और कार्रवाई होने पर सड़क पर उतरेगी।

खबरें और भी हैं...