साढ़े तीन लाख नौनिहालों को पिलाएंगे पोलियो की खुराक
बोकारो | पल्सपोलियो का दूसरा चरण 21 फरवरी से प्रारंभ होगा। 21 से 23 फरवरी तक चलने वाले अभियान के दौरान 3 लाख 54 हजार नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पहले दिन 21 फरवरी को दो हजार बूथों पर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। 22 और 23 फरवरी को 4213 वेक्सीनेटर 1319 सहिया घर-घर जाकर बच्चों को दवाइयां पिलाएंगे। हाट, बाजार, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर शून्य से पांच साल के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 76 मोबाइल टीम गठित की गई है। अभियान का मॉनिटरिंग 321 सुपरवाइजर करेंगे। दवाइयां वितरित करने के लिए 185 सब डीपो बनाए गए हैं। आयोजन के लिए अन्य तैयारियां पूरी हो गई हैं।