पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नक्सलियों का दो दिनों का बंद आज से

नक्सलियों का दो दिनों का बंद आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> पर्चा बांट कर बंदी का किया ऐलान, मध्य रात्रि से प्रभावी

> पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है: एसपी

सिटीरिपोर्टर | बोकारो

नक्सलियोंने बिहार और झारखंड में आज बंदी का ऐलान किया है। गत दिनों बिहार के जमुई में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में जोनल कमांडर चिराग मारा गया था। आठ फरवरी को झुमरा के दनरा नाला जंगल में मुठभेड़ में नक्सली मारा गया था। इसी के विरोध में बंदी का एलान किया गया है। झुमरा में प्रवेश करने के सभी रास्तों को पुलिस ने सील कर दिया है। रविवार को सीआरपीएफ ने बैठक कर अपनी रणनीति बनाई। बैठक में झुमरा पर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान की रणनीति पर चर्चा की गई। नक्सलियों के प्रवक्ता अविनाश ने पर्चा बांटकर बंदी का ऐलान किया है। इस मामले में एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि पूरे जिले को नक्सली बंदी की चेतावनी को देखते हुए अलर्ट कर दिया गया है।

चिराग के मारे जाने से नक्सली बौखलाएं

बिहार-झारखंडसीमावर्ती इलाके में रामचंद्र महतो उर्फ जोधन महतो उर्फ चिराग के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद नक्सली संगठन बौखलाए हुए हैं। वह झुमरा और आसपास दहशत का पर्याय बना हुआ था। बिहार से झारखंड तक चिराग की तूती बोलती थी। 2005 में नक्सली ब्रजेश मांझी की गिरफ्तारी के बाद चिराग का नाम सामने आया। इसके बाद हर बड़ी नक्सल वारदात में इसका नाम जुड़ता गया। बेंगाबाद,जमुई और बेरमो में कई मामले में यह शामिल रहा। बगोदर विधायक महेंद्र सिंह की हत्या में भी इसी का नाम आया।

झुमरा में चल रहे हंै कई ऑपरेशन : डीएसपी

^झुमराके आसपास पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया है। लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। नक्सलियों को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस भी अपनी तैयारी कर चुकी है। किसी भी तरह की नक्सली हलचल होने पर पुलिस जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है। चिराग के मारे जाने के बाद नक्सली कमजोर हो चुके हैं। पुलिस आगे की रणनीति बाकी नक्सलियों को खत्म कर झुमरा को इनसे आजाद कराना है। इसके लिए पुलिस कई ऑपरेशन चला रही है।\\\'\\\' सुनीलकुमार, डीएसपी, मुख्यालय

बंदी से प्रभाव

नक्सलीबंदी के एलान को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि बेरमो, फुसरो और शहरी इलाकों में लंबी दूरी की यात्रियों बसों के परिचालन पर असर रहेगा। सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम रहने की संभावना है। हालांकि पुलिस ने लोगों को रोज की तरह अपने काम करने की अपील की है।

रेलवेट्रैक पर अतिरिक्त बल लगाए गए: आरपीएफ

आरपीएफइंचार्ज संजीव कुमार सिंह ने बताया कि नक्सली बंदी को लेकर आद्रा रेलवे मुख्यालय से अलर्ट जारी हुआ है। आरपीएफ रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर सतर्क है। इसके लिए अतिरिक्त बलों को लगा दिया गया है। रात में गश्ती तेज कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...