बुद्ध के आदर्शों का करें अनुकरण
बोकारो | महात्माबुद्ध मार्ग दर्शन केंद्र संस्थान की ओर से रविवार को सिटी पार्क स्थित वनभोज स्थल में वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीएसएल के पर्व उपमहाप्रबंधक शिवकुमार प्रसाद उपस्थित थे। अध्यक्ष कुंवर सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चल कर समाज का निर्माण संभव है। मौके पर डॉ.मनोज आदि थे।