मंच ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन
बोकारो | छोटानागपुरसांस्कृतिक मंच के संयोजक राजेन्द्र महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री रघुवार दास को मांग पत्र सौंपा। इसमें झारखंड आंदोलन में हिस्सा लेने वाले बोकारो के आंदोलनकारियों को बोकारो में सम्मानित करने एवं पेंशन का भुगतान किए जाने की मांग की है। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने 20 फरवरी को चास में आयोजित पुशालू महोत्सव में माननीय मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस मौके पर राजदेव माहथा, करमचांद गोप, हाबुलाल गोराईं, रामकिशोर महतो, सुनील महतो, मंथन प्रमाणिक, डी के त्रिवेदी, शैलेन्द्र कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
मांगपत्र साैंपा
बोकारो| रितुडीहपंचायत के मुखिया रूपा देवी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को पंचायत एवं आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं से समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा।