पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोकारो रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट घोषित

बोकारो रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट घोषित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | आजसे होने वाली दो दिवसीय नक्सली बंदी को लेकर बोकारो रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जीआरपी और आरपीएफ की ओर से डाॅग स्कवायड की टीम रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहेगी। जिससे समय-समय पर जांच होती रहेगी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जांच मेटल डिटेक्टर से की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए जीआरपी प्रभारी ललन सिंह और आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि नक्सली बंदी को देखते हुए रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार रात से ही गश्ती शुरू हो जाएगी। ताकि नक्सली किसी घटना को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके। सभी ट्रेनों का आवागमन बाधित नहीं हो, इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। जरूरत पड़ने पर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों में डॉग स्कवायड की टीम से जांच भी करवाई जा सकती है।

खबरें और भी हैं...