बीएड की परीक्षा आज से
बोकारो | विनोबाभावे विव सत्र 2014-15 के लिए बीएड की परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी। बोकारो में सिटी कॉलेज और चास कॉलेज चास में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन इससे पहले दो बार परीक्षा की तिथि स्थगित कर चुका है। सिटी कॉलेज में 300 परीक्षार्थियों का केन्द्र बनाया गया है। जबकि चास कॉलेज, चास में 400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।