पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारे गए नक्सली का आज पुलिस करेगी अंतिम संस्कार

मारे गए नक्सली का आज पुलिस करेगी अंतिम संस्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठफरवरी को झुमरा के के दनरा जंगल के आमरा नाला के पास पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का 72 घंटे बाद शुक्रवार को पुलिस अंतिम संस्कार करेगी। अब तक इस नक्सली की तो पहचान हो सकी है और ही किसी ने शव पर अपना दावा जताया है। बोकारो जनरल अस्पताल के शवगृह में इसका शव रखा है। बेरमो के कार्यपालक दंडाधिकारी साकेत कुमार मुठभेड़ की जांच कर रहे हैं। इन्हीं की निगरानी में नक्सली के शव का अंतिम संस्कार पुलिस करेगी।

ललिता को रिमांड पर लेगी पुलिस| मुठभेड़में धरी गई महिला नक्सली ललिता को पुलिस रिमांड पर लेगी। नक्सलियों के कई राज महिला नक्सली जानती है। मुठभेड़ के बाद पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की टीम झुमरा में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।

जल्दजाएगी जांच रिपोर्ट | एसपी

पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने कहा कि मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। जल्द ही रिपोर्ट जाएगी। मृत नक्सली की तस्वीर प्रकाशित कर दी गई है। मगर अभी तक किसी ने शव पर कोई दावा नहीं किया है। शुक्रवार को पुलिस शव का अंतिम संस्कार कर देगी।

खबरें और भी हैं...