हाइवा की ठोकर से बाइक क्षतिग्रस्त
कथारा | बोकारोथर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोमिया फुसरो मुख्य पथ पर जारंगडीह चर्च के समीप दोपहर को हाइवा जेएच 9 आर 8529 ने बैक करने के क्रम में पीछे खड़ी बाइक को ठोकर मार दी। इससे बाइक संख्या जेएच 09 टी 7658 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक सवार जारंगडीह निवासी सोनू गुप्ता बाल-बाल बच गए। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने मुख्य पथ को दो घंटे जाम कर दिया। बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजेश कुजूर के हस्तक्षेप आश्वासन के बाद जाम खुला।