युवकों को दी जाएगी ट्रेनिंग
बोकारो | झारखंडकौशल विकास योजना के तहत बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए ट्रेनिंग दिया जाएगा। इसको लेकर उपायुक्त राय महिमापत रे ने अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने कहा कि इसके तहत युवकों को ट्रेनिंग देकर रोजगार का अवसर मुहैया कराया जाएगा। ट्रेनिंग में वैसे युवक शामिल किए जाएंगे, जिनकी उम्र 18 साल से 35 साल के बीच है। क्वेशकोर्प लिमिटेड को 50-50, मनिपाल एंड सिटी गिल्ड को 60-60 और एसीई इंटरप्राइजेज को 70 युवाओं को ट्रेनिंग कराने का जिम्मा सौंपा गया है। बैठक में पीएमआरडीएफ के मरियम जिला उप प्रबंधक आदित्य समेत विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।