पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेल संपूर्ण विकास में सहायक

खेल संपूर्ण विकास में सहायक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवनमें खेलकूद जरूरी है, क्योंकि इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। खेल से मन और तन दोनों स्वस्थ रहता है। यह कहना है चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्य स्वामिनी संयुक्तानन्द सरस्वती का। वे गुरुवार को चिन्मय विद्यालय बोकारो में 39वें क्रीड़ा उत्सव में बोल रहीं थीं। इससे पहले समारोह का उद्‌घाटन किया गया। इसमें विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक सिंह आदि मौजूद थे। क्रीड़ा उत्सव में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लेकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रत्युष बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

प्रतियोगितामें वरीय वर्ग में प्रत्यूष एस सिंह 100 मीटर, 200 मीटर एवं 4x100 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। जबकि जूनियर वर्ग में प्रशांत कुमार एवं बालिका वर्ग में अवंतिका श्रेष्ठ रहीं। अभिभावकों के 100 मीटर दौड़ में रवीश कुमार विजेता रहे।

जल हाउस बना विजेता

जलहाउस 340 अंकों के साथ विजेता बना। वायु हाउस 327 अंकों के साथ द्वितीय, पृथ्वी हाउस 247 अंकों के साथ तृतीय एवं अग्नि हाउस 234 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

खेल प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।

खबरें और भी हैं...