एडमिट कार्ड का वितरण
बोकारो | आरएमइंटर कॉलेज चास के छात्रों के बीच 16 फरवरी से शुरू होने वाले आयोजित इंटर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का वितरण किया गया। प्रवेश पत्र का वितरण कॉलेज के संस्थापक सचिव राजेन्द्र महतो ने किया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्या डॉ. अंजना मुखोपाध्याय मौजूद थीं। इस आशय की जानकारी कॉलेज प्रभारी श्रवण कुमार ने दी।