पुलिस अधीक्षकसे कार्रवाई करने की मांग
ललपनिया | भाकपाराज्य सचिव मंडल सदस्य इफ्तेखार महमूद ने पुलिस अधीक्षक बोकारो से हरिजन उत्पीड़न एक्ट के तहत बेरमो थाना कांड संख्या 202/14 के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। महमूद ने कहा कि इस कांड के वादी महेंद्र रजक ने तेनुघाट के मुख्य अपर न्यायिक दंडाधिकारी को 8 सितंबर 2014 को हरिजन उत्पीडन एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज करने का आदेश दिया गया था। पुलिस द्वारा प्राथमिक दर्ज होने के एक वर्ष बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे जनता का पुलिस के प्रति विश्वास उठने जैसा सवाल खड़ा होने लगा है।