पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों की रक्षा को कृष्ण ने उठाया पर्वत:आन्जनेय

लोगों की रक्षा को कृष्ण ने उठाया पर्वत:आन्जनेय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नंदवासियों के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी अंगुलियों में गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था। उस समय जोरदार बारिश हो रही थी। बारिश की वजह से कहां पर क्या है, कुछ दिख नहीं रहा था। यह बातें पंडित संकट मोचन आन्जनेय ने वैशाली मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जब नंद के लोग गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे तो इंद्र ने बादलों को एक ही जगह इकट्ठा कर बारिश करवानी शुरू कर दी। जिससे लोग घबरा गए। लोगों को भारी बारिश से बचाने के लिए ही भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाया था। इतना ही नहीं भगवान श्रीकृष्ण ने नंद के लोगों के लिए कालिया नाग का वध भी किया था। कालिया नाग यमुना नदी का पानी किसी को पीने नहीं देता था। कालिया नाग ने अपने विष से पानी काे विषैला बना रखा था।

प्रवचन के दौरान झूमते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...