मेन ट्रेलिंग केबल का बदलाव
बीएसएलके एसएमएस-दो में मिक्सर क्रेन-संख्या एक के मेन ट्रेलिंग केबल का उपयोग लंबे समय से किया जा रहा था। इस कारण क्रेन के कल-पुर्जे बदलना जरूरी था। क्रेन की ड्यूटी साइकल देखते हुए एक साथ संपूर्ण ट्रेलिंग केबल बदलना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। एसएमएस-दो से उप महाप्रबंधक एमके लाल तथा कैपिटल रिपेयर से उप महाप्रबंधक बीके लांबा के नेतृत्व में गठित टीम में एसएमएस-दो से सहायक महाप्रबंधक एम प्रसाद एवं एचपी यादव, आपरेटिव अहमद, वी चौधरी, बी मिस्त्री तथा आरके सिंह शामिल थे। कैपिटल रिपेयर से टीम सहायक महाप्रबंधक नीरज कुमार, कनीय प्रबंधक पी पटेल तथा सहायक प्रबंधक एसके चौधरी शामिल थे। सदस्यों ने इस काम को मात्र 20 घंटों में पूरा कर लिया। 11 फरवरी को महाप्रबंधक बीएन ठाकुर ने अन्य वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया।
क्रेन मरम्मत करने वाली टीम।