वार्षिक सम्मेलन
बोकारो|बोकारो इस्पातकामगार यूनियन के कोक ओवन शाखा का वार्षिक सम्मेलन जेपी पंडित की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पीके पांडेय ने कहा कि इस्पात उद्योग की हालत खराब है। मैन पावर की कमी है। सेल मैन पावर बढ़ाने के लिए बहाली शुरू करे। सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। मौके पर शाखा सचिव जेपी पंडित, बीके देव सहायक सचिव, सुखाड़ी चौधरी, आरडी सिंह, राजीव राय आदि मौजूद थे।