अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा
बोकारो| दोदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में हिस्सा लेने बोकारो आए विनोवा भावे विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. एमपी सिन्हा ने विस्थापित कालेज बालीडीह का दौरा किया। कालेज परिसर का अवलोकन करते हुए डा. सिन्हा ने कहा कि अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। व्यवस्थित कार्यशैली एवं अनुशासन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।