बोकारो | सेक्टर चार में सुभाष क्लब द्वारा पिछले 12 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा करने के लिए तैयारी चल रही है। इसके लिए क्लब के संस्थापक धर्मवीर सिंह, उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, महासचिव राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह, संगठन मंत्री संजीत कुमार सिंह, नितेश कुमार, बबलू कुमार, एजाज खान, संजय कुमार, नरेश पांडेय आदि लगे हैं।
इस अवसर पर संस्थापक सिंह ने कहा कि इस वर्ष 90 फीट ऊंचा और 100 फीट लंबा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए राम सेतू से रामशीला पत्थर लाकर पंडाल में रखा जाएगा। यह पत्थर पानी में भी तैरता रहता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंडाल में सुरक्षा के सभी मानकों का ध्यान रखा जा रहा है।